Ladli Behna Yojana June Kist Kab Aayegi 2025: मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना जो राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई थी उसकी मई 2025 में 24वीं किस्त जारी की जा चुकी है। अब राज्य की महिलाएं इसकी जून 2025 किस्त कब आएगी इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। तो चलिए इस लेख में जानते हैं की किस दिन खाते में पैसे आएंगे और किन बहनों को इसका लाभ मिलेगा।
Table of Contents
Ladli Behna Yojana 25th Installment
मध्य प्रदेश सरकार की ladli behna yojana 2025 की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने मई 2023 में राज्य के महिलाओं के विकास के लिए किया था। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में दी जाती है। शुरुआत में ₹1000 प्रति माह दिए गए, जो अब ₹1250 हो चुके हैं। अब तक 24 किश्तें दी जा चुकी हैं।
इस योजना का लाभ प्रदेश की करीब 1.26 करोड़ महिलाएं हर महीने ले रही हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है।
लाडली बहना योजना 25वीं किस्त कब आएगी
सरकार ने अप्रैल से किस्त की तारीख बदल दी है। अब प्रत्येक माह की 15वीं तारीख तक राशि खातों में भेजी जाती है। अप्रैल में 23वीं किस्त 16 तारीख को और मई में 24वीं किस्त 15 तारीख को आई थी।
इसलिए अनुमान है कि जून 2025 की 25वीं किस्त भी 15 जून तक सभी पंजीकृत महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।
क्या आप Ladli Behna Yojana का लाभ ले सकते है?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन ही महिलाओं को मिलेगा जो की-
- 1. मध्य प्रदेश की निवासी है।
- 2. जिनकी आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच है।
- 3. जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या टैक्स भूकतान करने योग्य व्यती नहीं है।
- 4. जिनके परिवार के किसी भी सदस्य के पास चार पहिया वाहन नहीं है ।
- 5. जिनके परिवार की कुल सालाना आए 2.5 लाख से कम है।
- 6. जिन महिलाओ के पास अपना एक आधार लिंक्ड बैंक खाता है।
नई योजना : Ration Card Village Wise List: ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी खबर, अभी देखें
लाडली बहना योजना 25वीं किस्त स्टेटस कैसे देखे?
अगर आप इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत है और यह जानना चाहते है की ladli behna yojana 2025 किस्त के पैसे आपके बैंक खाते में आए हैं की नहीं तो इन निचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें –
- 1. सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर जाए।
- 2. उसके बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प खोजकर उसपर क्लिक करें।
- 3. उसके बाद एक नए पेज खुलने पर अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करें।
- 4. उसके बाद कैप्चा भरकर और “ OTP भेजें ” विकल्प को खोजकर उसपर क्लिक करें।
- 5. इसके आगे आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे आपको साइट पर दर्ज करना होगा।
- 6. अब “सर्च” विकल्प पर क्लिक करने पर, आपकी इस योजना के तहत सभी किस्तों की भुगतान स्थिति और विवरण आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
नोट : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत पैसे ट्रैन्स्फर होने के बाद आपके रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ‘ SMS ’ भेजा जाता है। आप अपना मैसेज चेक करके भी भुगतान की जानकारी ले सकते है।
क्या भविष्य में Ladli Behna Yojana की बढ़ेगी राशि?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ऐलान किया गया है कि रक्षाबंधन पर बहनों को विशेष राशि दी जाएगी। आने वाले वर्षों में इस योजना की राशि बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह की जाने की संभावना है।
Ladli Behna Yojana 25th Installment Complete Details
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक 24 किश्तों के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है, और जून 2025 की 25वीं किश्त भी 15 जून तक आने की पूरी संभावना है। पात्र महिलाएं वेबसाइट या SMS के जरिए आसानी से भुगतान की स्थिति भी जान सकती हैं। ऐसे में अगर आप सभी शर्तें पूरी करती हैं, तो इस योजना से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।
